फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बीएसएफ के इंस्पेक्टर को सैनिक सम्मान के साथ दी विदाई

Sat, 17 Feb 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
ईस्माइला गांव में शहीद बीएसएफ के इंस्पेक्टर जगमहेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देते नवीन जय हिन्द व
विज्ञापन
सांपला। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के इंस्पेक्टर जगमेहंद्र सिंह शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। इस्माईला 11बी में उन्हें सैनिक सम्मान के साथ विदाई दी गई। श्रीगंगानगर में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से हुई मौत के बाद शुक्रवार को शव घर पर आया तो पूरा परिवार फफक पड़ा। इंस्पेक्टर की अंतिम यात्रा में ग्रामीणों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी, पंचायत अधिकारी संजय अहलावत, नवीन जयहिंद, संचित नांदल, विकास खत्री, राकेश, कृष्ण कौशिक, डॉ. संदीप हुड्डा, ओमप्रकाश धोला शामिल हुए।
विज्ञापन




इकलौते बेटे मोहित ने मुखाग्नि दी
शहीद को अंतिम बार दर्शन को पूरा एकत्रित हुआ। जगमेहंद्र सिंह के इकलौते बेटे मोहित ने मुखाग्नि दी। वहीं, मोहित ने कहा कि पिता पर मुझे गर्व है। उन्होंने देश को ही सर्वोच्च माना। मुझे मौका मिले तो मैं भी पिता की तरह देश सेवा करूंगा।

1986 में बीएसएफ में हुए थे भर्ती
इस्माईला 11बी निवासी 57 वर्षीय जगमेहंद्र सिंह अच्छे पहलवान थे। वर्ष 1986 में वे बीएसएफ में भर्ती हुए। अब इंस्पेक्टर के पद पर श्रीगंगानगर में तैनात थे। उनकी दो बेटियां व एक बेटा है। इंस्पेक्टर पद से तीन साल बाद उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी। इसके बाद उनका सपना परिवार को समय देना व उनके समय बिताना था।
विज्ञापन





जगमेहंद्र सिंह इस्माईला की शान थे



इस्माईला 11बी में बीएसएफ के इंस्पेक्टर जगमेहंद्र सिंह का वीरवार को अंतिम संस्कार हुआ। यहां जयहिंद सेना सुप्रीमो डॉ. नवीन जयहिंद व गांव के बड़े-बुजुर्ग समेत सैकड़ों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। जयहिंद ने कहा कि जगमेहंद्र ने देश के लिए बलिदान दिया है। यह गांव व प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें