रोहतक। कलानौर के विष्णु हत्याकांड में महम से इनेलो के पूर्व विधायक बलबीर सिंह उर्फ बाली पहलवान मंगलवार को अन्य आरोपियों के साथ एएसजे कपिल राठी की अदालत में पेश हुए। दोनों पक्षों में गवाही पर बहस के बाद अगली सुनवाई के लिए पांच जून की तिथि तय की गई है।
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, साल 2011 में कलानौर की अनाज मंडी में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। गोली लगने से निगाना निवासी विष्णु की मौत हो गई थी।
विष्णु के रिश्तेदार एवं बसाना गांव के पूर्व सरपंच सीताराम राठी ने कलानौर थाने में महम के पूर्व विधायक बाली पहलवान सहित अन्य के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से अब तक मामले की अदालत में सुनवाई चल रही है।