रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के प्रधान राजकुमार शर्मा की निष्क्रियता को लेकर एमडीयू कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान रणधीर कटारिया ने उनसे अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की है। मंगलवार को रणधीर कटारिया ने राजकुमार शर्मा के नाम एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने उनके नेतृत्व को कमजोर कमजोर बताया। साथ ही पत्र के माध्यम से कहा कि प्रधान की कमजोरी के कारण प्रशासन मनमाने ढंग से काम कर रहा है। वह चाहें मकान पर पैनल व सामुदायिक केंद्र के दाम बढ़ाने के बात हो। कहीं पर भी सख्त प्रधान नजर नहीं आए। प्रधान को इन सब बातों को लेकर लिखित में गेट मीटिंग के लिए भी कई बार आग्रह किया गया लेकिन उन्होंने बैठक नहीं बुलाई। इसलिए आज लिखित में राजकुमार शर्मा से इस्तीफा मांगा है।