थाना आर्यनगर क्षेत्र में 4 जनवरी को कुल्फी व्यापारी से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान संजय नगर निवासी मनीष और साहिल एवं हनुमान कॉलोनी निवासी सुमित के रूप में हुई। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
थाना प्रभारी सुलेंद्र कुमार ने बताया कि संजय नगर निवासी अशोक कुमार की अशोका चौक पर कुल्फी की दुकान है। 4 जनवरी की रात को अशोक कुमार स्कूटी पर सवार होकर अपने घर के लिए जा रहे थे। रास्ते में तीन बदमाशों ने बैग में रखे 50 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। दुकानदार गिरकर घायल भी हो गए थे। पुलिस सीसीटीवी की जांच करके आरोपियों तक पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में मनीष उर्फ मोंटू ने अशोक की कुल्फी की दुकान पर करीब डेढ़ साल तक काम किया था। इस तरह आरोपी ने अपने मित्रों से संपर्क करके लूट की वारदात को अंजाम दिया था।