गेस्ट टीचर को पक्का करने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को पक्का करने के लिए जो नीति बनाई थी, उस पर खुद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी मुहर लगा चुके हैं। उसी के तहत गेस्ट टीचरों को पक्का किया जाए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि अग्निवीरों को बिना शर्त के पक्का किया जाए। दो साल का सेवा विस्तार नाकाफी है। सिर्फ दो साल का सेवा विस्तार देना अग्निवीरों के सम्मान के साथ खिलवाड़ है। वे वीरवार शाम को डी पार्क आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पहले दिन से ही अग्निवीर योजना का विरोध कर रही थी। यह योजना न तो देश के हित में है और न ही सेना के हित में। यहां तक कि सेना के कई पूर्व अधिकारी भी इसके खिलाफ खुलकर बोल रहे थे।
अब आखिरकार सरकार को भी यह बात माननी पड़ी है और योजना में कुछ नए प्रावधान जोड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जो युवा छह साल तक सेना में सेवा दे रहा है, उसके लिए और अतिरिक्त मानदंड क्या रह जाते हैं?