पुरानी आईटीआई मैदान पर श्री रामलीला उत्सव कमेटी की ओर से दशहरा उत्सव से लौटते समय पूर्व मुख्यमंत
दशहरे पर बुधवार शाम को उमड़ी भीड़ के आगे पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था धराशायी हो गई। पुरानी आईटीआई के पास न केवल आम लोग, बल्कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गाड़ी फंस गई। अशोका चौक से पुल तक भारी भीड़ नजर आई।
पुलिस प्रशासन की तरफ से दशहरे पर भीड़ नियंत्रित करने व ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े बंदोबस्त करने का दावा किया गया था। खुद डीएसपी मुख्यालय ने आर्य नगर थाना व ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ व्यवस्था का एक दिन पहले जायजा लिया था। तय हुआ था कि अशोक चौक से ओल्ट आईटीआई की तरफ जाने वाला रास्ता शाम पांच बजे के बाद बंद किया जा सकता है। केवल पैदल व दोपहिया वाहनों को ही गुजारा जा सकता है। इसके बावजूद जाम के हालात रहे।