फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 दिन बाद आया चमारिया के युवक को होश, बोला- बुलडोजर चालक की लापरवाही से गई थी दो दोस्तों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चमारियां गांव के तीन युवकों की बाइक 22 दिन पहले सड़क पर पाइप लाइन डाल रहे बुलडोजर चालक की लापरवाही से दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। हादसे में दो युवकों की मौत होने के अलावा तीसरा बेहोश हो गया था। होश में आने के बाद अब उसने हादसे के बारे में जानकारी दी है। सदर पुलिस ने अज्ञात बुलडोजर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चमारिया गांव निवासी अरमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ता है। 13 सितंबर को वह साढ़े 4 बजे अपने दोस्त विनीत और गौरव के साथ बाइक पर कबीर बस्ती जा रहा था। बाइक गौरव चला रहा था। चमारिया गांव के नजदीक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सड़क किनारे बुलडोजर से पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। अचानक बुलडोजर चालक सड़क के बीच में आ गया। इससे बाइक बुलडोजर के पंजे से टकरा गई। टक्कर से तीनों के सिर पंजे में लगे। गौरव व विनीत मौके पर ही बेहोश हो गए, जबकि थोड़ी देर बाद उसे भी होश नहीं रहा। गांव का युवक सूरज तीनों को पीजीआई लेकर गया। तब से लेकर अब तक वह बेहोश था। उसे अब पता चला है कि गौरव, विनीत की मौत हो चुकी है। पुलिस ने अज्ञात बुलडोजर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें