फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम का केंद्रीय मंत्री पर तंज: हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य, अमित शाह दें जवाब; देखें वीडियो

Fri, 06 Nov 2026 05:09 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

अग्निवीर योजना का प्रदेश को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान हुड्डा ने कहा कि हर साल पहले साढ़े 5 हजार युवा अकेले प्रदेश से सेना में भर्ती होते थे लेकिन अब संख्या मात्र 950 रह गई है। अग्निवीरों को बिना कोई शर्त थोपे सीधे तौर पर पक्का किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि करनाल आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को प्रदेश की जनता को कानून व्यवस्था के बारे में भी बताना चाहिए था। स्वयं केंद्र सरकार का सामाजिक प्रगति सूचकांक हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य बता रहा है। साथ ही केंद्र की ओर से जारी एनसीआरबी के आंकड़े के तहत भी प्रदेश रेप, मर्डर, अपहरण, फिरौती और फायरिंग जैसे मामलों में शीर्ष राज्यों में एक है। वे शुक्रवार को डी-पार्क स्थित आवास पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन




 हुड्डा ने कहा कि भाजपा के पास 12 साल बाद भी प्रदेश में बताने लायक कुछ नहीं है। इसलिए केंद्र से आए नेता इधर-उधर की बातें करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बोले, सरकार का विपक्ष के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करना हास्यास्पद है। देश के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि सत्ता पक्ष खुद विपक्ष के खिलाफ सड़कों पर उतर आया है। यह तो उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं अब तक सिर्फ विपक्ष कहता था कि लोकतंत्र खतरे में है, लोकतंत्र को बचाओ, अब तो भाजपा भी कह रही है। यानी लोकतंत्र सचमुच खतरे में है। एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में रिकॉर्ड विकास कार्य करवाए। मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय सहित बड़ी परियोजनाएं लेकर आए लेकिन भाजपा के पास कोई उपलब्धि नहीं है। कांग्रेस राज में शुरू हुई योजनाओं के ही फीते काटे जा रहे हैं। 
विज्ञापन


अग्निवीर योजना का प्रदेश को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान हुड्डा ने कहा कि हर साल पहले साढ़े 5 हजार युवा अकेले प्रदेश से सेना में भर्ती होते थे लेकिन अब संख्या मात्र 950 रह गई है। अग्निवीरों को बिना कोई शर्त थोपे सीधे तौर पर पक्का किया जाना चाहिए। इस मौके पर विधायक भारत भूषण बतरा, विधायक शकुंतला खटक, पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी, संत कुमार, चक्रवर्ती शर्मा, शहरी अध्यक्ष कुलदीप उर्फ केड़ी व बलवान रंगा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें