फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जाट सेवा संघ की जिला कार्यकारिणियों का गठन

Mon, 29 Sep 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
31 छोटू राम धाम में हुई जाट सेवा संघ की बैठक में शामिल पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
रोहतक। जाट सेवा संघ की बैठक रविवार को छोटू राम धाम में हुई। इसमें जाट सेवा संघ की विभिन्न जिला कार्यकारिणियों का गठन किया गया। ताकि धाम के विकास कार्यों को गति मिले और 30 नवंबर को होने वाले वार्षिक समारोह की तैयारी भी सुचारु हो सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, झज्जर, हिसार व जींद की जाट सेवा संघ की जिला कार्यकारिणियों का भी गठन किया गया। इसमें जिला सोनीपत से जिला प्रधान कर्मवीर सिंह घणघस, गुरुग्राम से दर्शन सिंह हुड्डा, गुरुग्राम से युवा जिला अध्यक्ष जयवीर साहू, झज्जर से जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुलिया को चुना गया।
इस मौके पर जाट सेवा संघ के चेयरमैन एडवोकेट रणधीर सिंह, जनरल सेक्रेटरी विंग कमांडर एमएस मलिक, आईटी प्रभारी डॉ. धर्मवीर राठी, आईटी संयोजक जयपाल धनखड़, गुरुग्राम प्रधान प्रेम किशन गहलोत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें