फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गांजा तस्करी के दोषी को सात साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांजा तस्करी के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित गौतम की अदालत ने बधराणा निवासी अजित उर्फ भल्ला को दोषी करार दिया है। अदालत ने उसे सात साल के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

28 नवंबर 2020 को सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि अजित उर्फ भल्ला गांव बधराणा के बस स्टैंड पर नाई की दुकान के पास गांजा बेचने के लिए खड़ा है। सूचना के आधार पर सीआईए टीम मौके पर पहुंची और उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर अजित के कब्जे से 2 किलो 410 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने अजित के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। इसी के आधार पर अदालत ने उसे सजा सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें