डॉ. रोहतास कंवर यादव
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। कोविड-19 से जंग जीतने को केंद्र सरकार ने कमर कस ली है। सरकार की ओर से जल्द ही संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए प्रदेश को 200 नए वेंटिलेयर मिलेंगे। इनमें से पीजीआईएमएस रोहतक को 60, करनाल मेडिकल कॉलेज को 20, खानपुर मेडिकल कॉलेज को 25, अग्रोहा को 17, मेवात मेडिकल कॉलेज को 28 वेंटिलेटर मिलेंगे। इसके अलावा 50 वेंटिलेटर स्वास्थ्य विभाग को मिलेंगे, जो अपनी जरूरत के हिसाब से इनका प्रयोग कर सकेंगे।
गौरतलब है कि कोरोना के संक्रमणकाल में केंद्र सरकार राज्यों को बजट जारी कर मदद करती है लेकिन अब वेंटिलेटर स्वयं खरीद कर प्रदेश को देगी, ताकि वह संक्रमण काल में बीमारी से अधिक मजबूती से लड़ सकें। इससे पहले 200 व 136 वेंटिलेटरों की पीजीआईएमएस रोहतक से खरीद के और आर्डर हो चुके हैं। इसमें से काफी वेंटिलेटर आ भी चुके हैं।
केंद्र सरकार से प्रदेश को 200 वेंटिलेटर प्राप्त मिलेंगे, इसकी खरीद सेंटर ही करेगा। इसका लाभ आने वाले समय में मरीजों को मिलेगा। इन वेंटिलेटरों को पांचों मेडिकल कॉलेज व स्वास्थ्य विभाग को दिया जाना है। जिस प्रकार प्रदेश में संक्रमण फैल रहा है, इन वेंटिलेटरों की जरूरत पड़ेगी। संस्थान के पास एनेस्थीसिया विभाग का पर्याप्त स्टाफ है, वेंटिलेटरों के संचालन में कोई समस्या नहीं आएगी। हमारे सभी विभाग एक्सपर्ट हैं। हमारे माडयूलर ओटी में ही 66 आईसीयू बेड हैं।
- डॉ. रोहतास कंवर यादव, निदेशक, पीजीआईएमएस