फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में 7.6 डिग्री की गिरावट, हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Sun, 25 Jan 2026 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
40...धूप का आनंद…रोहतक पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शनिवार दोपहर ठंडी हवाओं क
विज्ञापन
रोहतक। जिले में बारिश के बाद ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। हालांकि, धुंध से राहत मिली है। शनिवार को दिनभर खिली धूप ने लोगों को कुछ हद तक राहत दी है। बारिश के वजह से तापमान में गिरावट देखने को भी मिली है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, वीरवार के मुकाबले शुक्रवार के न्यूनतम तापमान में 7.6 डिग्री गिरावट आई है जो छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस कम है। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य के मुकाबले 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है।
रविवार सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 25 व 26 जनवरी को शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है। 27 जनवरी को फिर बारिश होने की संभावना है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 147 रहा। यह मध्यम श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें