22सीटीके36...झज्झर रोड स्थित एक होटल में तलाशी करती हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो य
रोहतक। स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रोहतक टीम ने शनिवार को नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत झज्जर रोड स्थित होटलों में जांच की। जांच टीम में डॉग सक्वायड की टीम भी शामिल रही। निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख ओपी सिंह, पुलिस अधीक्षक पंखुड़ी कुमार व डीएसपी सतेन्द्र कुमार के निर्देश पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। इसके तहत उप निरीक्षक जयबीर की अगुवाई में टीम ने होटलों की जांच की। हालांकि जांच में किसी तरह का नशीला पदार्थ नहीं मिल सका।