फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों के बताए मार्गों पर चलें : आचार्य संतराम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा दयानंद मठ में मासिक वैदिक सत्संग का शुभारंभ रविवार को यज्ञ से किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य संतराम रहे। उन्होंने बताया कि परमपिता परमात्मा की आज्ञा का हमें कठोरता से पालन करना चाहिए। ऋषि-मुनि और महापुरुषों के बताए हुए मार्ग पर चलने का प्रयत्न करना चाहिए।
विज्ञापन

बहन दया आर्या, सत्यनारायण आर्य व आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के भजनोपदेशक सत्यपाल मधुर ने अपने-अपने भजनों से प्रभु-भक्ति, देशभक्ति, भारत देश की वर्तमान दुर्दशा व ऋषि देव दयानंद की ओर से समाज के लिए किए गए उपकार आदि के बारे में संदेश दिया। मंच का संचालन जिला प्रधान वेद प्रचार मंडल सुभाष सांगवान ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वैदिक विद्वान डॉ. सुरेंद्र कुमार व डॉ. सतीश प्रकाश रहे। इस मौके पर रमेश आर्य, बहन दया आर्या, आचार्य संतराम, हवासिंह राठी, रामकिशन बाल्याण रिटायर्ड तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें