फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुबह छाया रहा कोहरा, गोरखधाम साढ़े 7 घंटे लेट रही

Sun, 28 Dec 2025 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
17...रोहतक के झज्जर रोड पर देर शाम हल्के कोहरे के दौरान गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शहर में ठंड बढ़ती नजर आ रही है। शनिवार को सुबह 7 बजे तक कोहरा छाने से दृश्यता करीब 50 मीटर तक रही। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होता दिखाई दिया। दिनभर धूप खिली रही।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री घटकर सात डिग्री हो गया। अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ जो 20 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को कोहरे के साथ ठंडी हवाएं चलने के भी आसार हैं। शनिवार शाम को कोहरा फिर से चढ़ता दिखाई दिया।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शनिवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 217 रहा जोकि खराब श्रेणी में आता है। इस दिन वायु में पार्टिकुलेट मैटर 2.5 की मात्रा अधिक रही।
विज्ञापन

-
दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें
पंजाब मेल 39 मिनट, अवध-असम 1:18 घंटे, बिकानेर दिल्ली एक्सप्रेस 1:15 घंटे, जींद-नई दिल्ली मेमो 33 मिनट, कालिंदी एक्सप्रेस 5:14 घंटे, गोरखधाम एक्सप्रेस 7:34 घंटे लेट रही।

दिल्ली से जाने वाली ट्रेनें
जाखड़-दिल्ली पैसेंजर 1:25 घंटे, कुरुक्षेत्र-दिल्ली एक्सप्रेस 1:02 घंटे, पातालकोट एक्सप्रेस 1:03 घंटे, अंडमान एक्सप्रेस 49 मिनट लेट रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें