फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: धुंध... अवध-असम एक्सप्रेस रद्द, 18 ट्रेनें डेढ़ घंटे तक देरी से पहुंचीं

Thu, 26 Dec 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सोमवार को हुई बूंदाबांदी के बाद ठंडी हवा दिनभर ठिठुराती रही। धूप भी दोपहर को कुछ देर के लिए ही खिली।
विज्ञापन

रात के तापमान में भी कमी आने व अलसुबह धुंध छाने की भी संभावना है। इधर, धुंध के चलते रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को अवध-असम एक्सप्रेस रद्द करनी पड़ी। 18 ट्रेनें 20 मिनट से डेढ़ घंटे देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन


दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम
जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आए बदलाव के चलते दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम व न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक पहुंच गया है। फिलहाल सर्द हवा ने ठंडक बनाई हुई है। बूंदाबांदी के बाद रात के समय तापमान में कमी आने की संभावना जताई जा रही है। इससे ठंड बढ़ना व अलसुबह धुंध छाए रहने की भी संभावना है। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 24 से 26 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात के तापमान में गिरावट आएगी। संवाद

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें