फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 16 दिन बाद फिर छाई धुंध, 11 किमी प्रति घंटा चली हवा

Sun, 23 Feb 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
22सांपला01-इलाके में उगी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
शनिवार सुबह एक बार फिर धुंध ने दस्तक दी। सुबह ग्रामीण क्षेत्र में दृश्यता 20 मीटर से कम रही। वहीं, शीतलहर चलने से ठंड भी बढ़ गई है। यह गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से तेज धूप खिल रही है। इस कारण दिन के समय मौसम में गर्माहट बनी रहती है। मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। इलाके में बारिश नहीं होने के बावजूद सुबह कोहरे की चादर छाई रही। हवा ने एक बार फिर ठंड बढ़ाने का किया है। सुबह 7 बजे घानी धुंध के चलते यातायात भी प्रभावित रहा। कोहरा सुबह नौ बजे बाद छंटा। शनिवार को दिन का तापमान 22 डिग्री के आसपास रहा।
रात का तापमान 10 डिग्री रहा। कृषि विभाग का कहना है कि मौसम में ठंड रही तो गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद रहेगा। इससे उत्पादन अच्छा होगा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन बाद फिर मौसम बदलने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें