फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण हत्या सभ्य समाज के लिए खतरा : जसवीर रंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। उपमंडल नागरिक अस्पताल कलानौर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. कमला वर्मा की अध्यक्षता में खंड के गांव खेरड़ी उप स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर जसवीर रंगा ने एएनएम, आशा वर्कर व महिलाओं से चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पानीपत जिले से 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। बेटियां भी बेटों के समान पढ- लिखकर देश के विकास में अपना योगदान दें सकें, यह प्रयास शुरू किया गया था। इसके तहत तेजी से प्रगति हुई। अब फिर दोबारा से किसी-किसी क्षेत्र में हमारा लिंग अनुपात गड़बड़ाने लगा है। यह चिंता का विषय है। यदि हमारा लिंग अनुपात समान नहीं होगा तो समाज में अनेक प्रकार की कुरीतियां और बुराइयां जन्म ले लेती हैं।
लड़कियां किसी भी स्तर पर लड़कों से कम नहीं है। यदि हम लड़कियों को लड़कों के समान अवसर दें तो वे पढ़ लिखकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या सभ्य समाज में बाधक है। भ्रूण का लिंग जांच कराना अपराध है। सरकार ने कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए हैं। लिंग जांच के दोषी को तीन साल की कैद के साथ जुर्माने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

जिला आशा कोऑर्डिनेटर नरेंद्र सिंह ने सभी आशा वर्कर व एएनएम को अर्ली एएनसी रजिस्ट्रेशन व एचबीवाईसी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही निर्देश दिया कि अपने एरिया की सभी हाई रिस्क प्रेग्नेंसी का प्रॉपर रिकॉर्ड रखें। वहां का दौरा करें। इसके अलावा 30 साल से ऊपर वाले लोगों का एनसीडी स्क्रीनिंग कैंप के तहत जांच कराने के लिए प्रेरित करें व सी बैक फॉर्म भरें। इस मौके पर आशा एएनएम, आशा वर्कर व अन्य महिलाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें