फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोग से ज्यादा योग पर दिया ध्यान, इसलिए भारत विश्वगुरु : स्वामी दयानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। रामकृष्ण साधना केंद्र मुरथल के परमाध्यक्ष स्वामी दयानंद सरस्वती का कहना है कि भारत प्राचीन काल से इसलिए विश्व गुरु रहा क्योंकि भारत ने भोग से ज्यादा योग पर ध्यान दिया। यह वह देश है, जिसके निवासियों ने आराम से अधिक पुरुषार्थ को जीवन में अपनाया। स्वामी दयानंद ने कहा कि भारत ने सदैव वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वे भवंतु सुखिनः के सिद्धांतों का पालन किया है।
विज्ञापन

भारत ने सदैव पूरे विश्व को अपना एक परिवार माना और विश्व शांति की कामना की। स्वामी दयानंद सरस्वती शुक्रवार को स्थानीय मेन बाजार स्थित नगर की प्राचीन शक्तिपीठ मंदिर बाबा कांशीगिरि के 78 वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन बतौर मुख्य वक्ता झज्जर वासियों को संबोधित कर रहे थे। बाबा कांशीगिरि को सिद्ध संत बताते हुए स्वामी दयानंद ने कहा कि उन्होंने राष्ट्र, समाज व धर्म के लिए अतुलनीय योगदान दिया। उसी के कारण उनके ये भक्तजन देश विभाजन के करीब 80 वर्षों बाद भी उनकी स्मृति को धर्म प्रचार के माध्यम से बनाए हुए हैं।

धर्म पर चर्चा करते हुए स्वामी दयानंद ने कहा कि प्रभु का सिमरन ही हर क्लेश से मुक्त होने का साधन है। शुक्रवार को हुए कार्यक्रम का आगाज गायक कलाकार योगेश रंजन, दिनेश दुजाना ने अपने मधुर भजनों से किया। दोनों ही कलाकारों ने एक के बाद एक मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर पुजारी पवन कौशिक ने पूजन से करवाई।
विज्ञापन



आज बरसेगा बरसाने का रस, महिला शक्ति का होगा सम्मान
गुरुवार से आरंभ हुए चार दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के तीसरे दिन आज बृज रसिका पूनम परदेसी झज्जर वासियों को कृष्ण भक्ति से सराबोर करेंगी। वहीं इस मौके पर यूपीएससी में बतौर पीएफ कमिश्नर नियुक्त हुई पूनम सुमित चावला को मंदिर प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। रविवार को पूर्णाहुति यज्ञ और बाबा की महाआरती के बाद अटूट लंगर वितरित किया जाएगा। रविवार को दिल्ली, गुरुग्राम सहित अन्य शहरों से बड़ी संख्या में बाबा कांशीगिरि के भक्त कार्यक्रम में शिरकत करने झज्जर आएंगे। कार्यक्रम में मंदिर समिति के संरक्षक श्रवण मदान, प्रधान हिमांशु हंस ,नरेन्द्र मदान, पदम् खट्टर, रूपचंद अरोड़ा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें