फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाटा साइंस और एआई के युग में इनोवेशन पर फोकस जरूरी : डॉ. ध्रुव चौधरी

विज्ञापन
23 एमडीयू में एफडीसी सेमिनार हॉल में मुख्य अति​थि डॉ. ध्रुव चौधरी अपने विचार व्यक्त करते हुए। स
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के तत्वावधान में एफडीसी सेमिनार हॉल में बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दाैरान शोध, नवाचार और उद्यमिता के महत्व पर विशेष चर्चा की गई।
समारोह में पल्मोनरी एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग, पीजीआईएमएस के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. ध्रुव चौधरी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि डाटा साइंस और एआई के युग में इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप पर फोकस वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार और उद्यमिता को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन



मुख्य वक्ता भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के प्रोफेसर डॉ. गुलशन सिंह रंधावा ने कहा कि इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप को शिक्षा प्रणाली का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए। प्रो. एससी मलिक ने अध्यक्षीय संबोधन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को जीवन में अपनाने और शोध संस्कृति को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रो. हरीश दुरेजा ने कहा कि यह दिवस युवा पीढ़ी में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रो. केके शर्मा ने कार्यक्रम की थीम पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. महक डांगी ने किया। इस अवसर पर प्रो. मीनाक्षी वशिष्ठ, प्रो. राजीव कुमार, प्रो. मुनीष गर्ग व अन्य शोधार्थी, विद्यार्थी उपस्थित रहे।


राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में रिसर्च एंड डेवलेपमेंट सेल की ओर से विज्ञान प्रश्नोत्तरी, रंगोली बनाओ, पोस्टर मेकिंग, आइडिया हैकथॉन और प्रस्ताव लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में मेघा ने पहला, हर्षिता ने दूसरा और ज्योति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रस्ताव लेखन में इशिता ने पहला, रितु ने दूसरा और रिया ने तीसरा स्थान पाया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सुमेश और विनीता की टीम ने पहला, मोनिका और प्रीति की टीम ने दूसरा और कपिल व अजय कुमार की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



आइडिया हैकथॉन में लक्की, भावेश, एज्रियल राणा, अभिषेक सैनी, आदर्श तिवारी, अनन्या और रोहित विजयी रहे। पोस्टर मेकिंग में अमीषा यादव ने प्रथम, अंजली ने दूसरा और अनु ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें