रोहतक । जिला प्रशासन और सेना की ओर संयुक्त रूप से सोमवार को तिलियार झील पर बाढ़ राहत मॉक ड्रिल की गई। जिला प्रशासन की टीम ने राष्ट्रीय आपदा मोचक बल बठिंडा, 12 और 83 आर्म्ड फोर्स की टुकड़ी के साथ यह मॉक ड्रिल की।
राष्ट्रीय आपदा मोचक बल की तरफ से इंस्पेक्टर शंकर यादव, धर्मेंद्र व उनकी टीम तथा 12 आर्म्ड फोर्स की तरफ से सूबेदार संजय कुमार तिवारी व उनकी टीम व 83 आर्म्ड फोर्स से सूबेदार सुखाराम, हवलदार महिपाल व उनकी टीम ने इस अभ्यास में भाग लिया।
इस अभ्यास की अगवाई जिला प्रशासन की ओर से की गई। इसमें संजय कुमार तिवारी, प्रवीण कुमार, राजबीर सिंह, इंस्ट्रक्टर राकेश हुड्डा व जितेंद्र सहायक बाढ़ राहत शाखा आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।