फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भैणी सुरजन में बाढ़ जैसे हालात

विज्ञापन
रोहतक के महम क्षेत्र के गांव भैणी सुरजन में जलस्तर बढ़ने से डूबीं सोलर प्लेटें। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम। उपमंडल के गांव भैणी सुरजन में बाढ़ जैसे हालात हैं। दूसरे गांव सैमाण व पुट्ठी की तरफ से लगातार आ रहे पानी ने भी ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है क्योंकि गांव के अंदर पानी भरने से रोकने के लिए रिंग बांध बनाने में भी दिक्कत हो रही है।
गांव के सरपंच काजल ने बताया कि हिसार पुट्ठी व गांव सैमाण के पानी की वजह से उनके गांव को जलभराव से राहत नहीं मिल पा रही है। वीरवार को समस्या के समाधान के लिए एसडीएम से मिलेंगे। कहा, गांव की सीमा पर 22 एकड़ में मिट्टी का बांध लगाया जाएगा ताकि दूसरे गावों का पानी न आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, गांव की गलियों का पानी निकाल दिया गया है लेकिन खेतों का पानी कम नहीं हो रहा। हालात यह है कि खेतों में बने किसानों के कमरे व सोलर सिस्टम तक पानी की चपेट में आ गए हैं। खेतों में जलभराव से धान व दूसरी फसलें चौपट हो गई हैं। गेहूं की बिजाई पर भी संकट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें