फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छह साल से सक्रिय चोर गिरोह के पांच युवक काबू, स्कूलों में चोरी की 66 वारदात से उठा पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
छह साल से सरकारी स्कूलों से इन्वर्टर व बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे चोर गिरोह को पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने काबू किया है। कब्जे में ली गई गाड़ी से 10 कट्टे बैटरी से निकाली गईं प्लेट के मिलीं।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने 66 वारदात का खुलासा किया है, जिसमें 24 वारदात अकेले रोहतक जिले में अंजाम दीं, बाकी झज्जर, भिवानी, हांसी, जींद, बहादुरगढ़ व पानीपत की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में चार एक ही गांव लाखनमाजरा व एक काहनौर का रहने वाला है। सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
एएसपी वाईवीआर शशी शेखर ने बताया कि एवीटी स्टाफ की टीम रविवार रात को सुनारिया गांव के पास वाहनों की जांच कर रही थी। जब दिल्ली नंबर की गाड़ी की जांच की तो उसके अंदर 10 कट्टे बैटरी से निकाली गईं एल्युमिनियम की प्लेट मिलीं। गाड़ी में सवार पांच युवकों लाखनमाजरा निवासी गुरमीत, अजय उर्फ गोलू, रोहित, पवन उर्फ दीपक व कहानौर निवासी रवि को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये प्लेट उन्होंने सोनीपत के गांव शामड़ी, जींद के कंडेला व पिंडारा से चोरी की हुई हैं। सख्ती से पूछताछ हुई तो आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पिछले छह साल से सक्रिय हैं और रोहतक, झज्जर, भिवानी, हांसी, जींद, बहादुरगढ, पानीपत में इन्वेटर-बैटरी, एलईडी, मोटरसाइकिल व सोलर प्लेट की चोरी की वारदात अंजाम दी हैं। अकेले रोहतक जिले में 42, जींद में 9, चरखी दादरी में 1, भिवानी में 4, पानीपत में 4 व सोनीपत में 6 वारदात को अंजाम दे रखा है।
विज्ञापन

दिन में रेकी करते, रात को चोरी, पहले बाइक पर ठिकाने लगाते बैटरी
पूछताछ में गिरोह ने पुलिस को बताया कि वे पिछले छह साल से सक्रिय हैं। दिन में उन स्कूलों की रेकी करते, जो सुनसान इलाके में हैं। रात को पहले ताले तोड़कर इन्वर्टर व बैटरी चोरी करते। चोरी के सामान को बाइक पर सुनसान इलाके में ठिकाने लगाते। रात को ही दोबारा गाड़ी से सामान को सुरक्षित जगह ठिकाने लगाते थे। गिरफ्तार चार आरोपी न केवल एक गांव के, बल्कि पड़ोस के रहने वाले हैं।
रोहतक में दी गई वारदात
गिरोह ने 2020 में दो बार मदीना के सरकारी स्कूल, फिर किशनगढ़, 2021 में दो बार सिंहपुरा के सरकारी स्कूल, फरवरी 2021 में फिर मदीना के सरकारी स्कूल, गरनावठी, धामड़, चांदी, खिड़वाली, भराण, सैंपल, बसाना, बलंब, बालंद गांव के सरकारी स्कूल में दो बार, हुमांयूपुर, आंवल के सरकारी स्कूल से बैटरी व इन्वर्टर चोरी किए। जनवरी 2022 में डोभ, माड़ौदी, कटेसरा, पिलाना, आसन, 2023 में निगाना, जिंदरान, झज्जर जिले के गांव खरर, जिंदरान, फिर खरड़ के सरकारी स्कूल में चोरी की। 2024 में पीजीआईएमस रोहतक से बाइक चुराई। जसिया, जिंदरान, कटवाड़ा, बैंसी, रिठाल, ब्रह्मणवास, बलंब, सांगाहेड़ा, लाहली, बालंद, सुंदरपुर, मकड़ौली व कंसाला में भी चोरी की गई हैं।
दूसरे जिलों की ये वारदात खुली
गिरोह चरखी-दादरी के गांव रानीला के खेत व सरकारी स्कूल, भिवानी जिले के गांव कलिंगा, कायला व सैय के सरकारी स्कूल में चोरी कर चुका है। सोनीपत जिले के गांव चिड़ाना, आंवली, रिवाड़ा, रुखी, छिछड़ाना, जींद का पोली, लिजवाना, शामलो कलां, करेला, दो वारदात हथवाला, मोरखी, जेजेवंती, पानीपत जिले के गांव डाहर, जवाहरा, लाखू-बुआना व परढ़ाणा गांव में चोरी की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें