फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक-भिवानी आवागमन करने वाली पांच ट्रेनें 16 फरवरी तक रहेंगी रद्द

Thu, 29 Jan 2026 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। रोहतक-भिवानी रेलवे लाइन पर 16 फरवरी तक पांच ट्रेनें रद्द की गई हैं। इससे यात्रियों काे रोहतक-भिवानी से आवागमन करने में परेशानी हो रही है। रेलवे लाइन के दोहरीकरण के चलते से 14 से 16 फरवरी को चार और ट्रेनें रद्द रहने की जानकारी रेलवे ने दी है।
स्टेशन अधीक्षक बलराम मीना ने बताया कि डोभ, लाहली व कलानौर के बीच के सिग्नल सिस्टम व दोहरीकरण कार्य किया जाएगा। इस कारण भिवानी से रोहतक व रोहतक से भिवानी आवागमन करने वाली पांच पैसेंजर ट्रेनें 27 से 16 फरवरी तक रद्द की हैं।
विज्ञापन

रोहतक से हिसार, हिसार से रोहतक, हिसार से नई दिल्ली व नई दिल्ली से हिसार आवागमन करने वाली चार पैसेंजर ट्रेनों को 14 से 16 फरवरी तक रद्द किया गया हैं। उन्होंने बताया कि त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस को 29 जनवरी, 5 व 12 फरवरी को हिसार-भिवानी मार्ग के बजाय रोहतक-जाखल-बठिंडा से डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

किसान एक्सप्रेस को 28 जनवरी से 13 फरवरी तक डोभ-महम-हांसी व 13 से 16 फरवरी तक रोहतक-जाखल-बठिंडा से रेलमार्ग से डायवर्ट किया है। हिसार-नई दिल्ली व नई दिल्ली-हिसार पैसेंजर ट्रेन, बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस, हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस को 28 जनवरी से 16 फरवरी तक हांसी-भिवानी-डोभ मार्ग के बजाय डोभ-महम-हांसी से डायवर्जन किया गया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें