फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वितरित किए कपड़े से बने पांच हजार थैले

Wed, 03 Jul 2024 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रोटरी क्लब ऑफ रोहतक ने हार्मनी की ओर से बुधवार को थैला दिवस का आयोजन किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक थैली का प्रयोग नहीं करने के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। इसके तहत पांच हजार थैले लोगों में वितरित किए गए।
विज्ञापन

क्लब के प्रधान हेमंत बख्शी ने थैला दिवस पर लोगों को कपड़े के थैले प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की थैलियां मानव जीवन के लिए खतरनाक साबित हो रही हैं। हेमंत बख्शी ने बताया कि अक्सर नगर निगम की तरफ से प्लास्टिक बैन को लेकर अभियान चलाया जाता है, लेकिन निगम के अधिकारी दो-चार दुकानों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति करते हुए नजर आते है।
इन स्थानों पर वितरित किए कपड़े के थैले
रोटरी क्लब ऑफ रोहतक हार्मनी की ओर से रेलवे रोड मार्केट, शौरी मार्केट, किला रोड, बड़ा बाजार, मॉडल टाउन मार्केट, गोहाना अड्डा, प्रताप चौक, झज्जर रोड पर कपड़े के बने करीब पांच हजार थैले वितरित किए। इस मौके पर महेंद्र बत्तरा, नरेश मित्तल, अजय धनखड़, संजय बत्रा, सतपाल जुनेजा, पंकज वाधवा, ऋषभ दमीजा, यश आहूजा, अमित गुलाटी, विनोद दहिया, नरेश कुमार, प्रवीण कुमार, खरैती लाल, रविंद्र नेहरा, सचिन, सुरेश मित्तल, दिनेश नरूला, विकास वाधवा, रोहित हुड्डा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें