फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अपहरण और फिरौती लेने के आरोपी समेत पांच गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सोनीपत। नर्सिंग संस्थान संचालक के आठ वर्षीय बेटे का अपहरण कर पांच करोड़ की फिरौती वसूलने वाले गिरोह के दो सदस्यों समेत पांच बदमाशों को एसटीएफ बहादुरगढ़ ने गिरफ्तार किया है। गांव मेहंदीपुर के पास शुक्रवार रात 12 बजे के बाद यमुना नदी बांध के निकट हुई मुठभेड़ में अपहरण व फिरौती लेने के दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी है।
एसटीएफ बहादुरगढ़ प्रभारी राकेश ने बताया कि 4 मार्च को झज्जर के गांव बरानी से बहादुरगढ़ स्थित बीडीएम नर्सिंग कॉलेज के संचालक अमरजीत के आठ साल के बेटे का अपहरण कर लिया था। बाद में बदमाशों ने पांच करोड़ की फिरौती लेकर उसे छोड़ दिया था।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 2,10, 63,400 रुपये फिरौती की राशि बरामद कर चुकी है। उनकी टीम को शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि अपहरण व फिरौती वसूलने वाले गिरोह के दो सदस्य रोहतक के गांव कंसाला निवासी चितरंजन उर्फ मंजीत व विश्वजीत उर्फ विन्नी यमुना नदी के पास गांव मेहंदीपुर की सीमा में आने वाले हैं।
यह भी बताया गया कि उनके साथ अन्य साथी भी हो सकते हैं। वह हथियार बंद हैं। बोलेरो गाड़ी में सवार हैं। इस पर टीम ने घटनास्थल के पास घेराबंदी कर दी। वहां बोलेरो गाड़ी खड़ी मिली। पुलिस ने उन्हें घेरा तो वे गाड़ी से उतरकर उसके पीछे छिप गए।
इस दौरान तीन युवकों ने आवाज देकर कहा कि चितरंजन और विश्वजीत तुम्हारे पास हथियार हैं। पुलिस पर फायर करो। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो उन्होंने गोली चला दी। एएसआई धर्मबीर व विकास की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी।
पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो चितरंजन और विश्वजीत के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उनके पास से दो पिस्तौल व तीन कारतूस व दो खोल मिले। पुलिस ने उनके तीन साथियों रोहतक के गांव मकड़ौली निवासी अशोक उर्फ शौकी व दीपांशु उर्फ छोटा व भाली आनंदपुर निवासी रोहित उर्फ दिल्लू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रोहतक के कंसाला गांव निवासी घायल चितरंजन और विश्वजीत को नागरिक अस्पताल सोनीपत में रात दो बजे भर्ती कराया गया जहां से उनको खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, तीन अन्य आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



आरोपियों का रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

अशोक उर्फ शौकी
28 अप्रैल, 2021 को रोहतक के महम थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज

18 अप्रैल, 2021 कलानौर थाना, रोहतक में लूट की प्राथमिकी दर्ज

2 मई, 2021 को सदर रोहतक में लूट, हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज

17 जुलाई, 2024 में रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज

3 मई, 2021 को सदर थाना रोहतक में चोरी की प्राथमिकी दर्ज

2 जुलाई, 2024 को अवैध शस्त्र अधिनियम में आईएमटी रोहतक थाना में प्राथमिकी दर्ज

21 मार्च को मुरथल में हत्या की कोशिश व सरकारी काम में बाधा की प्राथमिकी

रोहित
28 अप्रैल, 2021 को रोहतक के महम थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज

18 अप्रैल, 2021 कलानौर थाना, रोहतक में लूट की प्राथमिकी दर्ज

2 मई, 2021 में सदर रोहतक में लूट, हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज

3 मई, 2021 को सदर थाना रोहतक में चोरी की प्राथमिकी दर्ज

शिवाजी कॉलोनी रोहतक में छीनाझपटी की प्राथमिकी दर्ज

21 मार्च को मुरथल में हत्या की कोशिश व सरकारी काम में बाधा की प्राथमिकी दर्ज

विश्वजीत उर्फ विन्नी
16 अप्रैल, 2024 में आईएमटी रोहतक में हत्या की प्राथमिकी दर्ज

4 मार्च को बेरी में बच्चे के अपहरण व फिरौती वसूलने की प्राथमिकी दर्ज

21 मार्च को मुरथल में हत्या की कोशिश व सरकारी काम में बाधा की प्राथमिकी


चितरंजन
4 मार्च को बेरी में बच्चे के अपहरण व फिरौती वसूलने की प्राथमिकी दर्ज

21 मार्च को मुरथल में हत्या की कोशिश व सरकारी काम में बाधा की प्राथमिकी

दीपांशु उर्फ छोटा
2 अगस्त, 2023 को सोनीपत के सेक्टर-27 थाना में अवैध शस्त्र अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज

21 मार्च को मुरथल में हत्या की कोशिश व सरकारी काम में बाधा की प्राथमिकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें