फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लीटर कच्ची शराब व 45 किलो तरल पदार्थ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लाखनमाजरा खंड के गांव चिड़ी में पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर दबिश दी और पांच लीटर कच्ची शराब व 45 लीटर तरल पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान सूचना मिली कि चिड़ी गांव निवासी सतपाल अपने घेर में कच्ची शराब बनाता है। पुलिस ने आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर बलवान सिंह को साथ लिया। साथ ही आरोपी के घेर में छापा मारा। मौके से एक प्लास्टिक की कैन जब्त की, जिसमें पांच लीटर कच्ची शराब मिली। इसके साथ ही एक ड्रम के अंदर 45 लीटर (लहणा) तरल पदार्थ मिला। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर ने बताया कि लहणा से कच्ची शराब बनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें