फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख की स्मैक के साथ साली गिरफ्तार जीजा फरार

Sun, 28 Jun 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब पांच लाख की स्मैक के साथ शनिवार को एक महिला को सीआईए-2 की टीम ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


खोखराकोट के नैरकपुरा निवासी सुधा को कच्चा चमारिया रोड स्थित श्मशान घाट के पास से पकड़ा गया है।

उसके पास से करीब 240 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। सुधा ने बताया कि उसके जीजा और बहन ने उसे स्मैक दी थी।

महिला के खिलाफ सब्जी मंडी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

सुधा से पूछताछ के बाद पुलिस ने जीजा सुरेश ओर बहन मुन्नी देवी के घर छापा मारा, लेकिन दोनों नहीं मिले। पुलिस ने बताया कि सुरेश ने सुधा को ग्राहकों में स्मैक सप्लाई के लिए दी थी।
विज्ञापन


गिरोह में सुधा के रिश्तेदारों सहित दर्जनों सदस्य
आईजी की विशेष टीम और सीआईए-2 की संयुक्त कार्रवाई के दौरान नशे के कारोबार में और भी नाम सामने आए। नशा तस्करी का गोरखधंधा चलाने वाले इस गिरोह में सुधा, सुरेश और मुन्नी देवी व उनके रिश्तेदारों सहित अन्य 24 सदस्य इसमें शामिल हैं। ये सदस्य शहर के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें