फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किलो राशन समस्या का समाधान नहीं: मनोज

Tue, 01 Oct 2024 03:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने कहा कि भाजपा पांच किलोग्राम राशन देती है, जोकि देश की जनता की समस्याओं का समाधान नहीं है। उन्होंने ये बातें कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव के समर्थन में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा आज की बात कभी नहीं करती, अगले 15 साल की बात करती है। 10 वर्षों से भाजपा की सरकार थी, लेकिन भाजपा की विकास करने की मंशा ही नहीं रही। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कांग्रेस किसानों को एमएसपी की गारंटी दे रही है।
विज्ञापन

भारत जोड़ो अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा केवल झूठ और फूट की राजनीति करती है। वह कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के किसान, जवान और पहलवान ने पहले ही भाजपा को चित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें