फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 साल के व्यक्ति समेत पांच ने तोड़ा कोरोना से दम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में कोरोना संक्रमण का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। शनिवार 256 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा 342 ने कोरोना से जंग जीत ली है। वहीं जिले में 30 साल के व्यक्ति सहित पांच ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि शुक्रवार 1999 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। विभाग को अभी 734 सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार है, शनिवार 256 संक्रमित मिले। जिले में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 24559 हो गई। अब तक रिकवरी करने वाले मरीजों की कुल संख्या 22613 हो गई। पांच मरीजों की मौत के साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 467 पहुंच गया। गौरतलब है कि जिले में 5.81 प्रतिशत के हिसाब से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है और 92.07 प्रतिशत रिकवरी रेट चल रहा है।
घट रही कोरोना मरीजों की संख्या, अस्पताल में अधिक मरीज
जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या शनिवार को 1479 हो गई, जबकि अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल में 110 मरीज उपचाराधीन हैं और 1369 मरीज होम आइसोलेशन पर रहे।
विज्ञापन

दो लाख के करीब पहुंचा जिले का टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से जिले का टीकाकरण दो लाख के करीब पहुंच गया। डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि रोहतक में 1 लाख 98 हजार 400 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। शनिवार 1939 को पहली व 532 को कोरोना की दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें