फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डॉक्टर, एक सैनिक सहित पांच नए कोरोना संक्रमित और एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो डॉक्टर, एक सैनिक सहित पांच नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा एक और कोरोना पीड़ित बुजुर्ग महिला की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 150 हो गया है। महिला हनुमान कॉलोनी की रहने वाली 65 साल की है, जोकि अस्पताल में उपचाराधीन थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12191 हो गई है। इसके अलावा कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या भी 11971 हो गई है। जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 70 रह गई है। इसमें से 12 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और 58 होम आइसोलेशन में हैं। जिले में 4.78 प्रतिशत के हिसाब से संक्रमण फैल रहा है और रिकवरी रेट 98.19 प्रतिशत पहुंच गया है। गौरतलब है कि विभाग जिले में दो लाख 54 हजार से अधिक सैंपलों की जांच कर चुका है।
बोले सिविल सर्जन
कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के पहले दिन 500 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। 16 जनवरी को जिला अस्पताल, पॉली क्लीनिक, करौंथा, बालंद, मदीना में टीकाकरण होगा। वैक्सीन चंडीगढ़ या करनाल से हमारे पास आएगी। इसके साथ ही गाइडलाइन के अनुसार इसकी सुरक्षा का भी इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें