फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सोवसी हरियाणा की प्रथम राष्ट्रीय काॅन्फ्रेंस आयोजित

Tue, 05 Mar 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के लेक्चर थियेटर पांच में सोसाइटी ऑफ वजाइनल सर्जन ऑफ इंडिया व हरियाणा एसोसिएशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गाइनेकोलॉजी की ओर से सोवसी हरियाणा की प्रथम राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कांफ्रेंस में मुख्यअतिथि के तौर पर कुलपति डाॅ. अनिता सक्सेना, विशिष्ट अतिथि निदेशक डाॅ. एसएस लोहचब, सोवसी की अध्यक्ष डाॅ. रागिनी अग्रवाल, डीन डाॅ. कुलदीप लालर व डॉ. हारा पटनायक उपस्थित हुए। मंच का संचालन डाॅ. नीतू व डाॅ. वंदना ने किया।
विज्ञापन

डाॅ. अनिता सक्सेना ने कहा कि इस कांफ्रेंस के लिए स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डाॅ. पुष्पा दहिया व डाॅ. सविता सिंघल की टीम बधाई योग्य है। ऐसे कांफ्रेंस से ज्ञानवर्धन होता है। निदेशक डाॅ. एसएस लोहचब ने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहता है कि संस्थान के चिकित्सकों को नवीनतम तकनीक से अपडेट रखा जाए। संस्थान का स्त्री व प्रसूति रोग विभाग अच्छा कार्य कर रहा है। सोवसी की नवनियुक्त अध्यक्ष डाॅ. सविता सिंघल ने बताया कि कांफ्रेस का विषय वजाइनल सर्जरी रखा गया था। इसमें दिल्ली, लुधियाना, ओडिशा, पटियाला, चंडीगढ़ के चिकित्सकों सहित करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन सचिव डाॅ. मिनाक्षी ने बताया कि कुलपति डाॅ. अनिता सक्सेना की ओर एडिटर डाॅ. पुष्पा, डाॅ. सविता, डाॅ. रागिनी व को एडिटर डाॅ. मोनिका दलाल व डाॅ. श्वेता की लिखी गई ई-पुस्तक का भी विमोचन किया। उन्होंने बताया कि कांफ्रेंस के दौरान बाहर से आए चिकित्सकों ने जटिल तरीके के ऑपरेशन की वीडियो दिखाकर सभी का ज्ञानवर्धन किया। इस अवसर पर डीन डाॅ. कुलदीप लालर, प्राचार्य डॉ संजय तिवारी, डाॅ. एसके सिंघल, डाॅ. प्रवीण मल्होत्रा, डाॅ. एस.के. धत्तरवाल, डाॅ. संजीव प्रसाद, डाॅ. अर्पणा परमार आदि चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें