फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में पहली मेरिट सूची जारी, 100 पार पहुंची प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। डीएचई (डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन) ने शुक्रवार को कॉलेजों की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत पहली मेरिट सूची जारी कर दी। पहली ही सूची में मेरिट शत प्रतिशत अंक से भी अधिक रही। बीकॉम ऑनर्स में मेरिट 102.2 प्रतिशत, गणित में 101.6 प्रतिशत, फिजिक्स में 100.6 प्रतिशत व भूगोल में मेरिट 100.4 प्रतिशत रही। मेरिट सूची देख विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच दाखिले को लेकर टफ मुकाबला साफ नजर आ रहा है। यहां पहली ही सूची में चार विषयों की मेरिट 100 प्रतिशत से अधिक अंक तक पहुंच गई। ज्यादातर कोर्सों में मेरिट सूची 95 से ऊपर रही। दाखिले के टफ मुकाबले के चलते 80 प्रतिशत से अंक वालों को बड़ी मुश्किल से जगह मिल पाई। यह भी केवल आरक्षित वर्ग में। सामान्य वर्ग में 80 प्रतिशत से अधिक अंक वालों के नाम ही सूची में आए हैं। अब इससे कम अंक प्रतिशत वाले विद्यार्थियों को दूसरी मेरिट सूची का इंतजार करना होगा। इन्हें रिक्त सीटों पर प्रवेश मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

नेकीराम कॉलेज की मेरिट सूची का ब्योरा
विषय ऑल इंडिया सामान्य ईडब्लूएस एससी बीसीए बीसीबी
बीए 97.4 91.8 99.8 76.4 55 71.4
अर्थशास्त्र ऑनर्स 98.2 93.8 87.6 85 88.4 73.4
भूगोल ऑनर्स 100.2 96.4 94.6 86.4 89.8 88.4
इतिहास ऑनर्स 99.8 94.8 92 90.8 84 77.8
अंग्रेजी ऑनर्स 98 93 89 86 82.2 80.8
हिंदी ऑनर्स 89 78.4 61.2 65.4 66.6 77.2
साइकोलॉजी ऑनर्स 98.4 93.4 90.2 90.6 79.8 88.6
राजनीतिक विज्ञान 100 96.6 94.2 90.6 89.6 89
बीकॉम 98.8 90 75.2 78.4 75.4 59.4
बीकॉम ऑनर्स 102.2 97.6 94 88.2 90.8 85.4
बीएससी नोन मेडिकल 96.8 90.4 84 74 72.6 60.8
बीएससी मेडिकल 97.2 90.2 62 78.6 68.4 61.2
बीएससी गणित 101.6 98.4 96.8 94.6 94.2 94.4
बीएससी केमेस्ट्री 99.4 95.2 93.2 85.2 84.6 85.8
बीएससी फिजिक्स 100.6 96.8 94.2 81.2 92.8 89.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें