सांपला। नगर पालिका चुनाव के उम्मीदवारों का पहला दिन बुधवार को चुनाव प्रचार में बीता। अपने सामर्थ्य के साथ उम्मीदवार नए-नए वादे लेकर लोगों के बीच पहुंचे। उम्मीदवारों की ओर से लोगों को पानी, बिजली सफाई, सुनिश्चित करने के दावे किए जा रहे हैं। मतदान के अब 10 दिन शेष रह गए हैं।
कस्बे के 15,642 मतदाता अपनी नई सरकार चुनेंगे। चेयरमैन पद के लिए 10 व पार्षद पद के लिए 44 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी ने अपनी जीत के लिए चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। देर शाम तक उम्मीदवार लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। उन्हें वादे कर विश्वास में लेने का प्रयास कर रहे हैं।