फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरौंठी में पहले बाइक से पाइप तोड़ा, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लाखनमाजरा खंड के गांव घरौंठी में पहले तो नहर पर बाइक से पाइप तोड़ा, इसके बाद विरोध करने पर युवक को पीटा। युवक ने लाखनमाजरा थाने में बाइक सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घरौंठी गांव निवासी राजेश ने दी शिकायत में बताया कि वीरवार को अपने भाई रजनीश के साथ प्लास्टिक की पाइप को ट्यूबवेल से जोड़कर गेहूं की फसल में पानी दे रहा था। रात करीब साढ़े 8 बजे दो बाइक पर सवार पांच-छह युवक आए। उन्हाेंने बाइक को पाइप के ऊपर से उतार दिया, जिससे पाइप टूट गया। जब उन्हाेंने विरोध किया तो आरोपी जतिन, भोलू, राकेश, झावा व दो अन्य लड़कों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। साथ ही इसके बाद कस्सी मारकर घायल कर दिया। साथ ही धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें