17-श्री लाल नाथ हिंदू कॉलेज में यूथ रेड क्रॉस और एनसीसी यूनिट के कैडेट व शिक्षक। स्रोत - काॅले
रोहतक। श्री लाल नाथ हिंदू कॉलेज में यूथ रेडक्रॉस और एनसीसी यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को फर्स्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम डॉ. राजेश गहलावत और डॉ. शालू जुनेजा के मार्गदर्शन में हुआ। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता फर्स्ट एड ट्रेनर विष्णु मित्र सैनी ने विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक कशिश और सानवी ने किया। संवाद