18-रोहतक के बहु अकबरपुर शिक्षा भारती विद्यालय में एनसीसी शिविर के दौरार मौजूद अधिकारी व विद्या
रोहतक। बहु अकबरपुर शिक्षा भारती विद्यालय में मंगलवार को एक हरियाणा एनसीसी बटालियन की ओर से एनसीसी शिविर का आयोजन किया गया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुखबीर सिंह व प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अमन चौधरी के निर्देशानुसार एनसीसी शिविर में 25 विद्यार्थियों का चयन किया गया। हवलदार प्रदीप कुमार व हवलदार राकेश कुमार ने सूबेदार मनोज कुमार के निर्देशन में शिविर लगाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनजीत मलिक व एनसीसी अधिकारी द्वितीय अधिकारी प्रवीण नांदल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संवाद