फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रंजिश, विवाद और कहासुनी के 3 अलग-अलग मारपीट में एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में रंजिश, घरेलू कलह और आपसी कहासुनी को लेकर मारपीट के अलग-अलग इलाकों में हुई थानों में एफआईआर दर्ज हुई हैं। पुलिस तीनों ही मामले में कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन


केस 1: पुरानी रंजिश में दो भाइयों पर जानलेवा हमला

गांव बहु अकबरपुर में पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों पर जानलेवा हमला हुआ हैं। पीड़ित विनोद ने थाना बहुअकबर में दर्ज एफआईआर में बताया है कि वीरवार की सुबह वह और उनका भाई शशी कपूर खेत में काम कर रहे थे। तभी गांव के ही रविंद्र, अजय और दयासिंह ने घात लगाकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि रविंद्र ने शशी कपूर की गर्दन पर सीधे फरसे से वार कर दिया। बचाव में हाथ आगे करने पर शशी की अंगुली कट गई। वहीं, अजय ने विनोद की गर्दन पर चाकू से जानलेवा हमला किया, जिससे चाकू उनके कंधे पर जा लगा। दोनों को पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था।

केस 2: पति ने ससुराल पक्ष पर मारपीट का लगाया आरोप

महम में पति ने ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। शिव कॉलोनी निवासी मोहित ने महम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि 5 जुलाई की सुबह उनकी पत्नी पूजा ने अपने मायके वालों को बुलाया। इसके बाद आरोपी विक्की और संजय हाथ में डंडे लेकर जबरन घर में घुस आए। आरोपियों ने पत्नी पूजा के साथ मिलकर मोहित और उनकी मां दर्शना की बेरहमी से पिटाई कर दी। शाम को साला दीपक भी पहुंचा और जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी बहन को साथ ले गया।
विज्ञापन


केस 3: चारा काट रहे युवक पर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला

कलानौर के गांव बनियानी में शुक्रवार की शाम को पशुओं का चारा काट रहे युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित कृष्ण ने कलानौर थाने में दर्ज एफआईआर में बताया कि 11 सितंबर की शाम उनका भाई धर्मपाल प्लॉट में चारा काट रहा था। तभी गांव के विक्रम, टिंकू, भोले, विकास, ऋतिक और दिनेश हाथ में लाठी-डंडे और ईंटें लेकर वहां पहुंचे और धर्मपाल पर टूट पड़े। शोर सुनकर जब कृष्ण अपने भाई को बचाने दौड़े, तो आरोपियों ने उन पर भी ईंट-पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया। दोनों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें