फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी पर ब्राह्मणवास गांव के पास फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गोहाना रोड पर जिले के गांव ब्राह्मणवास के नजदीक बाईपास पर घर लौट रहे कैलाश कॉलोनी के कारोबारी की कुछ लोगों ने कार रुकवाने का प्रयास किया। कार नहीं रोकी तो फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली कार के शीशे को लगी। कार मालिक चिराग ने सदर थाने में एक परिवार के चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया है, जिनके साथ लड़की के रिश्ते को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कैलाश कॉलोनी निवासी चिराग ने दी शिकायत में बताया कि वह कारोबार के सिलसिले में शुक्रवार को पानीपत के इसराना गया था। काम निपटने के बाद अपनी गाड़ी से रोहतक के लिए चला था। जब वह देर रात ब्राह्मणवास बाईपास के कट पर पहुंचा तो दो या तीन लोग सड़क पर चलती कार पर अंडे फेंकने लगे। उसने कार नहीं रोकी। उसी समय युवकों ने कार पर फायर किया जो गाड़ी के अगले शीशे में लगा। वह बाल-बाल बच गया। उसे शक है कि वारदात के पीछे उस परिवार का हाथ है, जिसके साथ लड़की के रिश्ते को लेकर विवाद चल रहा है। दो आरोपी पानीपत के मतलौडा तो दो रोहतक के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें