फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: संशो) ठेके पर 13 राउंड फायरिंग, धमकाया...गांव का ठेका मैं ही लूंगा, कोई और आया जिंदा न बचेगा

विज्ञापन
भालौठ गांव में अल सुबह फायरिंग करते युवक । स्रोत: विडियोग्रैब
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। सोनीपत रोड स्थित भालौठ गांव के ठेके पर सोमवार तड़के 4:37 बजे बदमाशों ने 13 राउंड फायरिंग की और सेल्समैन को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर धमकाया...ठेका मैं ही लूंगा, कोई और आया तो जिंदा न बचेगा। शराब ठेकेदार ने भालौठ के ही विकास उर्फ नारद समेत चार के खिलाफ हत्या के प्रयास व फायरिंग की रिपोर्ट लिखाई है।
रुड़की गांव निवासी ठेकेदार रोहित के मुताबिक, भालौठ गांव में उसका शराब ठेका है। इसकी वैधता 11 जून 2025 तक है। यहां तीन महीने से उसके गांव का दीपक सेल्समैन है। पांच दिन पहले भालौठ निवासी विकास उर्फ नारद साथियों संग ठेके पर आया और पथराव करके चला गया।
विज्ञापन

इस बारे में बात करने पर विकास ने माफी मांग ली। इसी कारण पुलिस को शिकायत नहीं दी। रविवार रात को विकास शराब खरीदने आया। उसने सेल्समैन से कहा कि गांव का ठेका मैं ही लूंगा। किसी और ने लिया तो जान से मार देंगे।
रोहित ने पुलिस को बताया कि सोमवार तड़के सेल्समैन ठेके के अंदर सोया हुआ था। तड़के 4:37 बजे ठेके के बाहर कार से उतरे तीन युवकों ने सेल्समैन को मारने और दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ 13 गोलियां दागीं। यह गोलियां शटर पर लगीं।
कुछ गोलियां शटर को चीरते हुए अंदर पहुंच गईं। इससे फ्रिज का शीशा भी टूट गया। फायरिंंग में सेल्समैन दीपक बाल-बाल बच गया। दीपक के मुताबिक, विकास ने जान से मारने की धमकी भी दी है। दुस्साहसिक वारदात की सूचना पर पुलिस और एफएसएल एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे।
.........
कार से उतरते ही शुरू की ताबड़तोड़ फायरिंग
वारदात के बाद सोमवार सुबह इंस्टाग्राम पर विकास भालौठिया के नाम वाले अकाउंट से वीडियो अपलोड किया गया। इसमें कार के अंदर से तीन युवक पिस्तौल लहराते हुए धमकी देते हैं। फिर, एक के बाद एक फायरिंग शुरू कर देते हैं। धमकाते हैं, यहां किसी ने ठेका लेने के लिए फॉर्म भरा तो इतनी गोलियां मारेंगे कि समझ नहीं आएगा। वीडियाे में एक युवक अपना नाम रवि दहकोरा बता रहा है। दो अन्य नाम नहीं बताते।

.....
पुलिस का खौफ खत्म...रोहतक में हफ्तेभर में दूसरी वारदात
जिस बेखौफ अंदाज में फायरिंग करके धमकी दी गई, उससे साफ है कि बदमाशों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं। यही नहीं, इससे पहले 21 मई को भी बाइक सवार दो बदमाशों ने महम के शराब ठेके पर गोलियां चलाई थीं। दुस्साहस यह भी कि शटर पर पोस्टर चस्पा करके कहा-जो भी ठेके के लिए फाॅर्म भरेगा, वह अपनी मौत का खुद जिम्मेदार होगा। इस पर सुमित उर्फ छोटा सेमाणिया नाम भी लिखा गया। बावजूद इसके पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस लिखा। गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई।
विज्ञापन


-
वर्जन
शराब ठेकेदार की शिकायत पर विकास उर्फ नारद सहित चार के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट का मुकदमा लिखा है। साइबर सेल की मदद से वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपियों को खोजने का प्रयास कर रहे हैं।
- महेश कुमार, थाना प्रभारी, आईएमटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें