रोहतक। सरकार से सहमति न बनने पर शुक्रवार को अग्निशमन कर्मी फिर दो दिन की हड़ताल पर चले गए। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर हड़ताल के तीसरे दिन कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की।
मानसरोवर पार्क स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर जिले के सभी केंद्रों के कर्मचारियों ने प्रदर्शन जारी रखा। संघ के राज्य संगठन सचिव जयवीर चहल ने बताया कि 16 फरवरी को फरीदाबाद की कालकाजी स्टील फैक्टरी में आग की घटना में राहत व बचाव कार्य करते हुए जान गंवाने वाले फायर कर्मी भवीचंद शर्मा व रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा दिया जाए।
वीरवार को चंडीगढ़ में सरकार के साथ हुई वार्ता में मांगों पर सहमति नहीं बनी। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला रोहतक के प्रधान कर्मवीर सिवाच, सोनू हुड्डा आदि माैजूद रहे। संवाद