फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक में अवैध रूप से दुकान में रखे पटाखों में लगी आग, मां-बेटा झुलसे

Sat, 26 Oct 2024 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के गांधी कैंप में शाॅर्ट-सर्किट से परचून की दुकान में आग लग गई। आगे बुझाते समय दुकान में अवैध रूप से रखे पटाखों में आग भड़क उठी। हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। पड़ोसियों ने उन्हें पीजीआई में दाखिल कराया है। मां की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

गांधी कैंप में सब्जी मंडी के नजदीक कैंप निवासी कमल ने घर के नीचे परचून की दुकान कर रखी है। शुक्रवार शाम करीब सवा 7 बजे शाॅर्ट-सर्किट के चलते दुकान में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी। दुकान में परचून के सामान के अलावा अवैध रूप से बेचने के लिए मुर्गा छाप बम, फुलझड़ी, चक्करी बम व दूसरी आतिशबाजी रखी थी। आग लगने के बाद 32 वर्षीय कमल और उसकी 55 वर्षीय मां उमा आग बुझाने का प्रयास करने लगे तो आतिशबाजी ने आग पकड़ ली। जोरदार धमाकों की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
अग्नि हादसे में उमा 50 फीसदी तक झुलसी बताई जा रही हैं। आसपास के लोगों ने पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि उस समय तक दुकान का सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
विज्ञापन

किसानों पर सख्ती, बाजार में जांच तक नहीं
बढ़ते प्रदूषण के चलते सरकार व प्रशासन पराली को लेकर सख्त नजर आ रहे हैं। किसानों के खिलाफ केस दर्ज किए जा रहे हैं, लेकिन बाजार में अवैध तरीके से बेची जा रही आतिशबाजी पर कोई रोक नहीं है।
वर्जन-
-शाॅर्ट-सर्किट से दुकान में आग लगी थी। आग से दुकान में रखे पटाखों ने आग पकड़ ली। हादसे में मां-बेटा झुलस गए हैं। मां को डॉक्टरों ने अनफिट घोषित किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर रोशन लाल, प्रभारी थाना आर्य नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें