फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 निजी स्कूलों में से 4 में ही मिले फायर सेफ्टी नार्म्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निशमन प्रबंधकों को लेकर न केवल नगर निगम, बल्कि पूरे जिले में नगर निगम, लेबर व एचएसआईडीसी विभाग ने जांच शुरू कर दी है। इंडस्ट्री व स्कूलों के अलावा पेट्रोल पंप व ऑटो एजेंसी की भी पड़ताल की जाएगी। डीसी आरएस वर्मा ने इसके दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले को चार भागों में बांटा गया है, जहां फायर ऑफिसर के साथ हर विभाग का एक-एक कर्मचारी जांच में शामिल रहेगा। शुक्रवार को एक टीम ने शहर के 12 निजी स्कूलों की पड़ताल की। इसमें चार में ही आगजनी से निपटने के लिए सुरक्षा उपकरण मिले। सोमवार तक जांच टीम पड़ताल जारी रखेगी। पूरे जिले की 17 दिसंबर तक नगर निगम आयुक्त एवं आईएएस अधिकारी प्रदीप गोदारा को रिपोर्ट सौंपी जानी है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा ने तीन दिन पहले दिल्ली की फैक्टरी में आगजनी को देखते हुए निगम कार्यालय में निजी स्कूल व कॉलेज संचालकों की मीटिंग ली थी। इसके बाद तत्काल प्रभाव से निगम एरिया की इंडस्ट्री, स्कूल, कोचिंग सेंटर, अस्पताल से लेकर अन्य सभी भवनों में सुरक्षा प्रबंधों की जांच के निर्देश दिए थे। साथ ही फायर विभाग से एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी गई थी। इतना ही नहीं, डीसी आरएस वर्मा ने सभी विभागों को पत्र लिखकर आगजनी से निपटने के लिए तय सुरक्षा प्रबंधों की जांच के आदेश दिए थे।
80 प्रतिशत इकाइयों में नहीं मिले आगजनी से निपटने के लिए सुरक्षा प्रबंध
आगजनी से निपटने के लिए सुरक्षा उपकरणों की जांच कर रही एक टीम ने शुक्रवार को दिल्ली रोड पर खेड़ी साध से लेकर सांपला तक 17 औद्योगिक इकाइयों की जांच की, जहां मात्र दो में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध मिले। जबकि दूसरी टीम ने कलानौर, महम व लाखनमाजरा एरिया में जांच की। जांच के दौरान 23 इकाईयों की जांच की। इसमें इंडस्ट्री, निजी स्कूल, ऑटो एजेंसी से लेकर पेट्रोल पंप तक शामिल हैं। जांच टीम को 80 प्रतिशत इकाइयों में आगजनी से निपटने के लिए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें