फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सरकार की हठधर्मिता के विरोध में विधायकों व मंत्रियों को मांग पत्र देंगे फायर कर्मी

Wed, 22 Apr 2026 05:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
05-रोहतक के मानसरोवर पार्क ​स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते अ​श्निशमन
विज्ञापन
रोहतक। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने मंगलवार को 14वें दिन हड़ताल सरकार की हठधर्मिता के विरोध में विधायकों व मंत्रियों को मांग पत्र देने का निर्णय लिया। कर्मचारी 22 से 25 अप्रैल तक 90 विधायकों व मंत्रियों को ज्ञापन सौंपेंगे। नगर निगम कर्मचारियों ने भी समर्थन में मंगलवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मानसरोवर पार्क स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर जिला प्रधान सोनू हुड्डा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर अनदेखी कर रही है। 27 अप्रैल से सभी मुख्य दमकल केंद्रों पर क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी। अग्निशमन कर्मियों का आंदोलन अब निर्णायक चरण में है। जब तक कर्मचारियों की जायज मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर शहर को सुरक्षा प्रदान करते हैं लेकिन सरकार उनकी सेवाओं के अनुरूप उचित वेतन, नियमितीकरण और अन्य सुरक्षा साधनों की मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। यह हड़ताल हमारे हक की लड़ाई है।
विज्ञापन

इस मौके पर सर्व कर्मचारी संग के नेता कर्मवीर, रिटायर्ड कर्मचारी संघ सदस्य प्रेम सिंह, नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान शंभू देव, जयवीर, अरुण, प्रधान राजेंद्र सिंह, राजेश, नरेंद्र, बलविंदर, सतबीर, जयवीर व अन्य उपस्थित रहे।

05-रोहतक के मानसरोवर पार्क स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते अश्निशमन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें