फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किला रोड मार्केट में 150 दुकानों पर लगाए गए फायर सिलिंडर

Sat, 27 Jun 2026 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
23-किला रोड मार्केट में दुकानदारों को फायर सिलिंडर देते हुए बाबा और व्यापारी नेता। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। गांधी कैंप बाजार के बाद अब शुक्रवार को किला रोड मार्केट में भी फायर सिलिंडर लगाए गए हैं। मार्केट में करीब 150 दुकानों पर सिलिंडर लगाए गए हैं। मार्केट एसोसिएशन दुकानदारों को 800 रुपये में सिलिंडर उपलब्ध करा रही है।
मार्केट में फायर सिलिंडर लगाने से पहले सभी व्यापारियों को प्रशिक्षण दिया गया ताकि वह ऐसी कोई घटना होती है तो सिलिंडर का आसानी से इस्तेमाल कर सके। कई बार ऐसा होता है कि आग बुझाने के उपकरण तो लगे होते हैं लेकिन इनको चलाने में लोग असमर्थ रहते हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने व्यापारियों के बीच फायर सेफ्टी जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। प्रदेश अध्यक्ष गुलशन डंग ने कहा कि हाल के वर्षों में आग की घटनाओं से व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। कई मामलों में शुरुआती स्तर पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका क्योंकि वहां पर फायर सेफ्टी उपकरण नहीं थे या उनके इस्तेमाल की जानकारी नहीं थी।



मार्केट में 400 के करीब दुकानें हैं। शुक्रवार को 150 दुकानों पर फायर सिलिंडर लगाए गए हैं। सभी दुकानदारों को सिलिंडर 800 रुपये में उपलब्ध करवाए गए हैं। आग की इस तरह की कोई घटना न हो इसलिए सभी दुकानदार अपनी तरफ से सिलिंडर लगवाने की पहल कर रहे हैं।
- बिट्टू सचदेवा, पूर्व प्रधान किला रोड मार्केट
-

जागरूकता का संदेश देना जरूरी है। घटना होने से पहले हमारे पास आग बुझाने वाले उपकरण होने चाहिए ताकि इस तरह की घटना कम हो और जान-माल की हानि से बचा जा सके।
विज्ञापन

- उपाचार्य, बाबा कपिलपुरी महाराज
....................
बाजार में दो दिन से दुकानों पर सिलिंडर रखवाने की प्रक्रिया जारी है। पहले ही एसोसिएशन ने निर्णय लेकर दुकानदारों को जागरूक करने का निर्णय लिया था। हर दुकानदार को पूरी प्रक्रिया समझाकर सिलिंडर लगा जा रहे हैं।
- दीपक पुनियानी, प्रधान किला रोड मार्केट एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें