फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गांधी कैंप बाजार में जूतों की दुकान में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
22-गांधी कैंप बाजार में जूतों की दुकान में आग बुझाने के बाद चर्चा करते दुकानदार। स्रोत : दुकानद
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। शहर के गांधी कैंप बाजार में वीरवार को शॉर्ट-सर्किट से संजय बूट हाउस में आग लग गई लेकिन समय रहते दुकानदारों ने सूझबूझ दिखाई और दुकानों में रखे अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
गांधी कैंप बाजार के प्रधान नरेश भूटानी ने बताया कि बाजार में जूतों की दुकान में वीरवार को शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं आग का पता चलते ही आसपास के दुकानदार करीब 10 सिलिंडर लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस व फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही दुकानों में रखे अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान नरेश ने बताया कि डी-पार्क पर हुए अग्निकांड के बाद गांधी कैंप बाजार में दुकानों पर अग्निशमन यंत्र रखे गए हैं जिनका इस्तेमाल करने से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें