डी पार्क में सूखे पत्ते में लगी आग। अमर उजाला
रोहतक। शहर के आर्य नगर में वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे महिलाओं के जिम में आ गई। हादसे का वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है, क्योंकि उस समय जिम में कोई मौजूद नहीं था। उधर, डी पार्क स्थित पार्क में पेड़ों के पत्तों तो सुभाष नगर में एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने तीनों जगह पहुंचकर आग पर काबू पाया।
फायर ब्रिगेड के मुताबिक दोपहर सूचना मिली कि आर्य नगर में एक जिम है, जिसके अंदर से धुआं उठ रहा है। तत्काल मामले की सूचना पाकर एक गाड़ी मौके पर पहुंची। उस समय जिम मालिक साजिद खान भी आ गया था। दरवाजा खोलकर तत्काल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस कारण पिछले हिस्से रखा सामान बच गए। आगे रखी मशीनें जलकर नष्ट हो गई। जिम संचालक ने फायर ब्रिगेड को बताया कि हादसे में उसे साढ़े 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, दोपहर पौने तीन बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि सुभाष नगर में शार्ट सर्किट के चलते ट्रांसफार्मर में आग लग गई। तत्काल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर काबू पाया। करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि डी पार्क के अंदर पेड़ों के बीच सूखे पत्तों व घास में आ लग गई। इस कारण ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं। विभाग की गाड़ी ने उसे भी पहुंचकर बुझाया।