सरकुलर रोड पर एक दुकान में आग लगने के बाद जला सामान। संवाद
शहर के सरकुलर रोड पर सोमवार की शाम शॉर्ट सर्किट के चलते सजावट के सामान की दुकान के ऊपर गोदाम में आग लग गई। आग लगने से सामान नष्ट हो गया।
दुकान मालिक विनीत ने बताया कि शाम करीब साढ़े 7 बजे वह दुकान पर बैठा था। अचानक ऊपर गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। तत्काल उसने जाकर देखा तो आग तेजी से फैल रही थी। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 40 मिनट में आग पर काबू पाया। पुलिस की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। विनीत का दावा है कि हादसे में उसे लाखों का नुकसान हुआ है।