फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाइवुड फैक्टरी में लगी आग, तीन घंटे में पाया काबू

विज्ञापन
कुलताना-बेरी रोड पर फैक्टरी में आग लगने के बाद बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी । संवाद - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
कुलताना मार्ग स्थित प्लाईवुड की फैक्टरी में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आसमान में धुआं ही धुआं फैल गया। भयंकर रूप धारण कर चुकी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को भी लगभग तीन घंटे का समय लग गया। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम करीब छह बजे कुलताना मार्ग पर स्थित प्लाईवुड की फैक्टरी में आग लग गई। इस दौरान फैक्टरी में कई कर्मचारी भी काम कर रहे थे। बताया गया फैक्टरी में लगे बायलर के पास शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी और कुछ ही मिनटों में ही उसने भीषण रूप धारण कर लिया। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं रहे। तभी घटना की सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी गई। कुछ ही मिनटों में सांपला से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन आग पर काबू न होता देख दो गाड़ियां और रोहतक से बुलानी पड़ी। करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फैक्टरी के सीनियर कर्मचारी सुबोध ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लग गई। गनीमत रही इसमें किसी की जान नहीं गई है।
बिजली स्पलाई काटनी पड़ी
जैसे ही फैक्टरी में आग बे काबू होने लगी तो बिजली की तारों में ने भी आग पकड़ ली। तभी फैक्टरी की बिजली सप्लाई काटनी पड़ी। ताकि कोई बड़ी हादसा न हो सके। देर रात तक सप्लाई बंध थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें