फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस में लगी आग:  ड्राइवर की सूझ-बूझ से बची लोगों की जान, बस में थी 50 सवारियां

Mon, 05 May 2025 03:20 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

चलती बस में अचानक आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के वक्त बस में 50 सवारियां थीं। ड्राइवर की सूझ-बूझ से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
चलती बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलानौर में निंदाना मोड़ पर राजस्थान की एक बस में चलते हुए आग लग गई। घटना के बाद आनन-फानन में यात्रियों को उतारकर आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन बस पूरी तरह जल गई। यात्रियों की दूसरी बस से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन


बस में थी 50 सवारियां

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 6 बजे राजस्थान से एक बस रोहतक की तरफ 50  यात्रियों को लेकर आ रही थी। बस जैसे ही निंदाना मोड़ पहुंची तो उसमें अचानक आग लग गई । इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बस ड्राइवर ने गाड़ी को रोका और समझदारी का परिचय देते हुए बस में सवार लोगों को बाहर उतारा। वहीं, आस-पास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग को बुझाया नहीं जा सका। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन जब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Fire: कूलर और झूले के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पहुंची दमकल विभाग की 12 गाड़ियां

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें